अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से अधिक प्राचीन चीजें, क्या-क्या वापस मिला? कीमत जानकर उड़ेंगे होश

Antiquities Smuggling: ये कलाकृतियां तस्करी नेटवर्क की कई जांचों के बाद बरामद की गईं, जिनमें बदनाम कला व्यापारी सुभाष कपूर और दोषी तस्कर नैन्सी वीनर से जुड़े नेटवर्क भी शामिल हैं।

US Returns 650 Antiquities To India: अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन वस्तुएं लौटा दी हैं। अमेरिका ने कहा है कि चोरी की गई कलाकृतियों को भारत को लौटाने के लिए अभी और काम करना बाकी है। मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने मंगलवार को इस वापसी की घोषणा की। ये कलाकृतियां तस्करी नेटवर्क की कई जांचों के बाद बरामद की गईं, जिनमें बदनाम कला व्यापारी सुभाष कपूर और दोषी तस्कर नैन्सी वीनर से जुड़े नेटवर्क भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में ये कलाकृतियां लौटाई गईं।

600 से अधिक कलाकृति भारत को लौटाई

ब्रैग ने एक बयान में कहा, भारत में सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले तस्करी नेटवर्क का पैमाना बहुत बड़ा है, जैसा कि आज 600 से अधिक कलाकृतियों की वापसी से स्पष्ट होता है। दुर्भाग्य से चोरी की गई कलाकृतियों को भारत को लौटाने के लिए अभी और काम करना बाकी है, और मैं अपनी टीम के निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत बिनय प्रधान ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर सहयोग की सराहना की, जिनकी लगातार सतर्कता के कारण ही इन सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण कलाकृतियों की बरामदगी और वापसी संभव हो पाई।

End of Feed