US Trump-Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप BRICS से तिलमिलाए, 10 परसेंट 'अतिरिक्त शुल्क' की दे दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन में पिछले महीने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा किए जाने के बाद आया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी है जो ब्रिक्स (BRICS) की किसी भी ऐसी नीति के साथ जुड़ते हैं जो 'अमेरिका विरोधी' है। अमेरिकी नेता की नवीनतम घोषणा के अनुसार, 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क (Extra Tariff) लगाया जाएगा। ट्रंप का यह बयान ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन में पिछले महीने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा किए जाने के बाद आया है।

Trump on BRICS

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप BRICS से तिलमिलाए

ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स 2025 शिखर सम्मेलन में, 10 सदस्य देशों-ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात ने ईरानी परमाणु और सैन्य सुविधाओं पर अमेरिकी-इजरायल हमलों की निंदा की, और हमलों को 'अवैध' बताया।

End of Feed