दुनिया

गल्फ ऑफ मैक्सिको अब इतिहास, गल्फ ऑफ अमेरिका नाम वाले फैसले पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

Gulf of America : खास बात यह है कि ट्रंप ने इस फैसले वाली फाइल पर उस वक्त हस्ताक्षर किए जब एयर फोर्स वन गल्फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर से गुजर रहा था। ट्रंप सुपर बाउल 59 के लिए न्यू ऑरलियंस जा रहे थे। हस्ताक्षर होने के बाद यह क्षेत्र अब कानूनी रूप से गल्फ ऑफ अमेरिका के नाम से जाना जाएगा।

Image

एयर फोर्स वन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Gulf of America : राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। टैरिफ, अवैध अप्रवासी, विदेशी फंडिंग और जन्म लेते ही नागरिकता जैसे मुद्दों पर वह बड़े फैसले ले चुके हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने वाले अपने फैसले पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हस्ताक्षर होने के बाद यह क्षेत्र अब कानूनी रूप से गल्फ ऑफ अमेरिका के नाम से जाना जाएगा। खास बात यह है कि ट्रंप ने इस फैसले वाली फाइल पर उस वक्त हस्ताक्षर किए जब एयर फोर्स वन गल्फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर से गुजर रहा था। ट्रंप सुपर बाउल 59 के लिए न्यू ऑरलियंस जा रहे थे।

गूगल मैप्स ने कहा है कि यूएस जियोग्राफिक नेम्स सिस्टम में नया नाम दर्ज हो जाने के बाद वह गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर देगा। यह बदलाव अमेरिका में दिखेगा लेकिन मैक्सिको में यह गल्फ ऑफ मैक्सिको दिखेगा। इन दोनों देशों के बाहर लोग दोनों नाम देख सकेंगे।

तीन देशों के बीच स्थित है यह खाड़ी

अमेरिका के दक्षिण तटवर्ती इलाकों टेक्सास, लुईसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और फ्लोरिडा से लगे समुद्र के इस विस्तृत भाग को गल्फ ऑफ मैक्सिको के नाम से जाना जाता है। अलास्का के आकार का यह क्षेत्र 615,000 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फैला है। यह खाड़ी मुख्य रूप से तीन देशों मैक्सिको, अमेरिका और क्यूबा के बीच स्थित है।

नाम बदलने से इतिहास नहीं बदलेगा-मैक्सिको

गत 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अमेरिका के सबसे ऊंची पर्वत चोटी 'डेनाली' का नाम बदलकर 'माउंट मैकिनली' रखने का भी आदेश दिया था। ट्रंप का यह कदम 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की भावना का प्रदर्शित करने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले मैक्सिको में काफी मजाक उड़ाया गया। सोशल मीडिया पर मैक्सिको के लोगों ने कहा कि नाम बदलने से इतिहास नहीं बदल जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article