'डार्लिंग, चलो फ्रांस चलते हैं...' हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने फ्रांस का उड़ाया मजाक, बोले- क्रांतियों के लिए बेहतरीन देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों का मजाक उड़ाया। उन्होंने तंज कसते हुए फ्रांस को 'क्रांतियों का केंद्र' बताया, जबकि वहां बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में भारी असंतोष है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर तंज कसा। उन्होंने फ्रांस को 'क्रांतियों के लिए एक आदर्श जगह' बताया। वहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, लूटपाट हुई और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

trump mocks france violence

ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों का मजाक उड़ाया

ट्रंप ने फ्रांस के हालात पर चुटकी लेते हुए कहा, 'डार्लिंग, राष्ट्रपति ने अभी हमें 5,000 डॉलर भेजे हैं। चलो फ्रांस चलें? यह बहुत प्यारी जगह है। वहां कोई दंगा नहीं, कोई क्रांति नहीं होती। वैसे, फ्रांस तो क्रांतियों के लिए एकदम बेहतरीन जगह लगती है! यकीन ही नहीं होता। चलो फ्रांस चलते हैं और क्रांति में शामिल होते हैं।'

End of Feed