अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 की यात्रा को बीच में ही रोक दिया और उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से सिचुएशन रूम में उपस्थित रहने को कहा है उनके इस कदम के गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने की जरूरत है, इससे पहले कि 'बहुत देर हो जाए।'
G7 छोड़ अमेरिका रवाना हुए ट्रंप
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के बढ़ने के संकेत मिलने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा की अपनी यात्रा को बीच में ही रोक देंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप ने जी7 शिखर सम्मेलन से जल्दी लौटने पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से सिचुएशन रूम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
'ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने इसे बार-बार कहा है!'
'ईरान को उस 'सौदे' पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। यह कितनी शर्म की बात है, और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!' ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया।
'सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए'
इससे पहले, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर भयावह चेतावनी दी थी, 'सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।' इसके तुरंत बाद, ट्रम्प ने शिखर सम्मेलन छोड़ने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध और वैश्विक व्यापार मुद्दों पर चर्चा करने वाली मंगलवार की बैठकों की श्रृंखला को छोड़ने का फैसला किया।
