शी जिनपिंग से मुलाकात कर आए ट्रंप ने दे डाली चीन को धमकी, कहा- ताइवान पर हमले का अंजाम...

ट्रंप ने ताइवान में होने वाले झगड़े पर अपनी स्ट्रैटेजी बताने से मना कर दिया और जोर देकर कहा कि चीन 'समझता है कि अगर वह कोई हमला करने की कोशिश करता है तो क्या होगा'। ट्रंप ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने उनके प्रेसिडेंट रहने के दौरान ताइवान के खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज किया, क्योंकि उन्हें नतीजे पता थे।

Trump threatened China: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो उसे नतीजे पता हैं। कहा कि चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग हालात को 'बहुत अच्छी तरह' समझते हैं। शी के साथ मीटिंग के बाद CBS को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने यह बात कही।

trump (9)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को धमकी (AP)

ट्रंप ने कहा, 'अगर ऐसा होता है तो आपको पता चल जाएगा और वह इसका जवाब समझते हैं। यह कल भी एक टॉपिक के तौर पर नहीं उठा था। उन्होंने इसे कभी नहीं उठाया। लोग थोड़े हैरान थे कि उन्होंने इसे कभी नहीं उठाया क्योंकि वह इसे समझते हैं, और वह इसे बहुत अच्छी तरह समझते हैं।'

End of Feed