न्यूयॉर्क के नए मेयर पर राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे का आरोप, कहा- भारतीय मूल के ममदानी 'भारतीयों से करते हैं नफरत'

एरिक ट्रंप ने कहा कि दुनिया में कोई भी जगह न्यूयॉर्क शहर का मुकाबला नहीं कर सकती, और फिर भी आपके पास एक समाजवादी, कम्युनिस्ट, चाहे आप इसे कोई भी नाम दें, अगर वैसा नेता है जो नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदियों से नफरत करता है, भारतीय आबादी से नफरत करता है।

Zohran Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नए नेता 'भारतीय लोगों से नफरत करते हैं।' उन्होंने ममदानी को कम्युनिस्ट कहा है। उन्होंने ममदानी पर यहूदी लोगों से नफरत करने और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

MAMDANI (1)

न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर गंभीर आरोप

एरिक ट्रंप ने कहा, 'दुनिया में कोई भी जगह न्यूयॉर्क शहर का मुकाबला नहीं कर सकती, और फिर भी आपके पास एक समाजवादी, कम्युनिस्ट, चाहे आप इसे कोई भी नाम दें, अगर वैसा नेता है जो नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदियों से नफरत करता है, भारतीय आबादी से नफरत करता है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पैसे कम करना चाहता है। आप जानते हैं कि इसकी क्या कीमत होगी। यह बहुत दुखद है।'

End of Feed