मैंने 10 महीने में खत्म कराए 8 युद्ध, एक फोन करके थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रुकवा दूंगा- ट्रंप ने किया दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2025, 11:12 AM IST

ट्रंप कई बार इस तरह का दावा कर चुके हैं। इससे पहले 8 दिसंबर को भी ट्रंप ने खुद को कई युद्ध रोकने का श्रेय दिया था। पत्नी संग वाशिंगटन डीसी स्थित कैनेडी सेंटर ऑनर्स में रेड कार्पेट पर पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी तरह का दावा किया था।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्हों पूरी दुनिया को संकट से बचाते हुए 10 महीनों में 8 युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने मंगलवार को पेंसिल्वेनिया के माउंट पोकोनो में अर्थव्यवस्था पर एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त करवाए जिनमें कोसोवो (और) सर्बिया, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया... आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं, वे आपस में लड़ रहे थे। ट्रंप ने इस दौरान भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही ये संघर्ष खत्म हो सका। ट्रंप ने दोबारा शुरू हुए थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष को भी एक फोन कॉल से रुकवाने का दावा किया। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध पर वह पूरी तरह खामोश रहे।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया कई युद्ध रुकवाने का दावा

10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त कराए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त कराए, जिनमें कोसोवो-सर्बिया, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं। ये देश आपस में लड़ रहे थे। इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन कंबोडिया और थाईलैंड ने आज फिर से युद्ध शुरू कर दिया है। कल मुझे एक फोन करना होगा। मैं एक फोन करके दो बहुत शक्तिशाली देशों, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध रोकूंगा। वे फिर से आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन मैं ऐसा करूंगा। इसलिए हम शक्ति के बल पर शांति स्थापित कर रहे हैं।

End of Feed