अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमले रोके, युद्धविराम समझौते को बचाने की कूटनीतिक कोशिशें तेज

संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत को थोड़ा समय और मौका दे रहे हैं।

US pauses attacks on Iran - अमेरिका ने रविवार को लगातार दूसरे दिन ईरान पर अपने हमलों को रोके रखा और उधर तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई न करने की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच यह ठहराव ऐसे समय पर आया है जब मध्यस्थ देश दोनों पक्षों को एक अंतरिम युद्धविराम समझौते की मेज पर वापस लाने की कोशिशों में जुटे हैं, जो हालिया गोलीबारी के कारण खटाई में पड़ता दिख रहा था।

US Iran

अमेरिका ने ईरान पर हमले रोके

अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि अमेरिका ने हमलों को क्यों रोका है। गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों से अमेरिका, ईरान के तटीय क्षेत्रों और बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा था। यह तनाव तब भड़का था जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर गोलीबारी की थी। पेंटागन ने इस सीजफायर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

End of Feed