ईरान के खिलाफ जारी सख्त अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी (Blockade) को लागू करने के लिए अमेरिकी नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी निगरानी और कार्रवाई और तेज कर दी है। अमेरिकी रक्षा सूत्रों के अनुसार, नियमों और प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए नौसेना लगातार जहाजों की आवाजाही पर नजर रखे हुए है।
ईरान पर अमेरिकी नाकाबंदी सख्त (PC - CENTCOM)
2 सितंबर तक अमेरिकी सेना की प्रमुख कार्रवाइयां
अमेरिकी बलों द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक नाकाबंदी के तहत 86 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला गया, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया गया और 2 जहाजों पर चढ़कर जांच की गई। अमेरिकी नौसेना ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में समुद्री नाकाबंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए नौसैनिक गश्त और चेकिंग अभियान पूरी मुस्तैदी से जारी रहेगा।
