दुनिया

ईरान पर अमेरिकी नाकाबंदी सख्त: US नेवी ने 86 जहाजों का बदला रूट, 3 जहाज निष्क्रिय

अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। अमेरिकी सेना के अनुसार, 2 सितंबर तक 86 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया, तीन जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो पर चढ़कर जांच की गई।

Image

ईरान पर अमेरिकी नाकाबंदी सख्त (PC - CENTCOM)

ईरान के खिलाफ जारी सख्त अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी (Blockade) को लागू करने के लिए अमेरिकी नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी निगरानी व कार्रवाई और तेज कर दी है। अमेरिकी रक्षा सूत्रों के अनुसार, नियमों और प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए नौसेना लगातार जहाजों की आवाजाही पर नजर रखे हुए है।

2 सितंबर तक अमेरिकी सेना की प्रमुख कार्रवाइयां

अमेरिकी बलों द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक नाकाबंदी के तहत 86 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला गया, 3 जहाजों को निष्क्रिय किया गया और 2 जहाजों पर चढ़कर जांच की गई। अमेरिकी नौसेना ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में समुद्री नाकाबंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए नौसैनिक गश्त और चेकिंग अभियान पूरी मुस्तैदी से जारी रहेगा।

PGSA ने 11 और जहाजों को ब्लैकलिस्ट किया

वहीं दूसरी ओर, ईरान के पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने बुधवार (स्थानीय समय) को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले 11 और जहाजों को कथित तौर पर ईरानी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके साथ ही ब्लैकलिस्ट किए गए जहाजों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है। PGSA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि उसकी नॉन-कम्प्लायंट वेसल्स (NCV) सूची अपडेट की गई है। प्राधिकरण ने यह भी कहा कि नई लिस्ट में कुछ जहाजों के नाम आम लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी गई जानकारी के आधार पर शामिल किए गए हैं। PGSA इस प्रयास में योगदान देने वाले सभी लोगों का औपचारिक रूप से आभार व्यक्त करती है।'

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article