रूस-चीन ने UNSC में अमेरिका को घेरा, नहीं पारित होने दी मासिक कार्यसूची

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यों के बीच तनाव उस समय खुलकर सामने आ गया, जब मार्च महीने के लिए अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कार्यसूची पारित नहीं हो सकी। परिषद की अध्यक्षता इस महीने अमेरिका के पास है, लेकिन ईरान से जुड़े 1737 प्रतिबंध समिति के मुद्दे को एजेंडे में शामिल किए जाने पर रूस और चीन ने आपत्ति जता दी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यों के बीच तनाव और ध्रुवीकरण उस वक्त उजागर हो गया जब ईरान जुड़े मुद्दों को लेकर रूस और चीन की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण परिषद में इस महीने अमेरिकी अध्यक्षता के लिए प्रस्तावित मासिक कार्यसूची पारित नहीं हो सकी।

unsc

सुरक्षा परिषद में अमेरिका की मासिक कार्यसूची पारित नहीं हुई (फाइल फोटो- AP)

End of Feed