दुनिया

'नए सुप्रीम लीडर को भी कर देंगे खत्म', युद्ध के बीच इजरायल की ईरान को धमकी; कौन लेगा अयातुल्ला खामेनेई की जगह?

Israel Iran War: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि ईरान में कोई कहां छिपा है। बताते चलें की अटकलें लगाई जा रही है कि खामेनेई के बेटे मेज्तबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है।​ इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम ऐसी परिस्थितियां पैदा करेंगे, जिससे ईरान के लोग मौजूदा शासन को उखाड़ फेकेंगे।

Image

इजरायल ने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी खत्म कर देंगे।

Photo : AP

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान को सुप्रीम लीडर को लेकर खुली धमकी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को कहा कि अगर ईरान नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो उसे भी नष्ट कर दिया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि जो भी अयातुल्ला खामेनेई की जगह लेगा उसे भी इजरायल खत्म करने की योजना बनाएगा।

मेज्तबा खामेनेई बन सकते हैं नया सुप्रीम लीडर

इजरायल काट्ज ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि ईरान में कोई कहां छिपा है। बताते चलें की अटकलें लगाई जा रही है कि खामेनेई के बेटे मेज्तबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम ऐसी परिस्थितियां पैदा करेंगे, जिससे ईरान के लोग मौजूदा शासन को उखाड़ फेकेंगे।

ट्रंप ने ईरान को लेकर चार मकसद का किया है जिक्र

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चार उद्देश्य का जिक्र किया था। ट्रंप ने कहा कि हमारे चार मकसद हैं और वो एकदम साफ हैं।

उन्होंने कहा, पहला- हम ईरान की मिसाइल कैपेबिलिटी को खत्म कर रहे हैं। दूसरा- हम उनकी नेवी को खत्म कर रहे हैं। तीसरा- हम यह पक्का कर रहे हैं कि दुनिया का नंबर-एक आतंक का स्पॉन्सर कभी भी न्यूक्लियर वेपन हासिल न कर सके। और आखिरी- हम यह पक्का कर रहे हैं कि ईरानी सरकार अपनी सीमाओं के बाहर आतंकवादी सेनाओं को हथियार, फंड और गाइड करना जारी न रख सके।”

ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को विफल करने के लिए उस पर हमले का आदेश दिया था और जरूरत पड़ने तक युद्ध जारी रखेंगे। सत्ता हस्तांतरण की अपनी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के विशिष्ट सैन्य बल, जिनमें रिवोल्यूशनरी गा‌र्ड्स के अधिकारी भी शामिल हैं, ईरानी जनता को अपने हथियार सौंप देंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!