पूर्वी प्रशांत महासागर में US का बड़ा ऑपरेशन! अमेरिकी सेना ने तस्करी करने वाले चार जहाजों पर हमला किया, 14 की मौत

अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर पूर्वी प्रशांत में कथित नशे की तस्करी करने वाले चार जहाजों पर हमले किए गए, जिनमें 14 लोग मारे गए और एक व्यक्ति जीवित पाया गया।

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की कथित तस्करी में शामिल चार जहाजो पर हवाई हमले किए हैं। युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि इन हमलों में कुल 14 लोग मारे गए हैं जबकि एक व्यक्ति जीवित बचा है। हेगसेथ के मुताबिक ये हमले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पहले से ही इन जहाजों की गतिविधियों की जानकारी थी और यह पुष्टि हुई थी कि वे नशीले पदार्थों से लदे हुए हैं।

us

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई (फोटो- AP)

End of Feed