मिडटर्म चुनाव में हार से तिलमिलाए ट्रंप! बोले- अमेरिका इतिहास में पीछे चला गया, इलेक्शन हारने की क्या बताई वजह?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव नतीजों को अमेरिका के लिए पीछे जाने वाला कदम बताया और शेयर बाजार में एक दिन में 3 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगा। चुनाव में डेमोक्रेट्स की बढ़त से कांग्रेस में ट्रंप प्रशासन के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

US Midterm Election 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव नतीजों को अमेरिका के इतिहास में एक बड़ा झटका बताया और कहा कि देश इस परिणाम के साथ पीछे चला गया है। ट्रंप ने शेयर बाजार में एक दिन में 3 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान का भी जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेगा।

Trump

मिड-टर्म चुनाव नतीजों पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया। AP

ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "पिछले चुनाव के नतीजों के साथ अमेरिका इतिहास में एक बड़ा कदम पीछे चला गया। ट्रंप के नेतृत्व में रॉकेट की तरह आगे बढ़ रहा शेयर बाजार भी एक दिन में 3 ट्रिलियन डॉलर गंवा बैठा।" उन्होंने आगे कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, अमेरिका पहले से ज्यादा बड़ा और मजबूत होकर लौटेगा।

End of Feed