कहां है Bab-Al-Mandeb स्ट्रेट, ईरान ने दी बंद करने की धमकी; जानें क्यों कहते हैं 'आंसुओं का द्वार?'

US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किए जाने के बाद ईरान ने नई चेतावनी दी है। ईरान ने बाब अल-मंडेब स्ट्रेट को भी बंद करने की धमकी दी है, जो यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच व्यापार के लिए बेहद अहम मार्ग है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो वैश्विक शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है। जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस गुजरता है, उसे ईरान ने बंद कर रखा है। फिलहाल, केवल कुछ जहाजों को ही इस जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जा रही है।

US IRAN WAR

ईरान ने बाब अल-मंडेब स्ट्रेट को भी बंद करने की धमकी दी।AI GENERATED

तेल और गैस की आवाजाही बाधित होने के कारण फिलीपींस में ‘एनर्जी इमरजेंसी’ लागू कर दी गई है। एक तरफ जहां दुनिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से पहले ही परेशान थी, वहीं अब ईरान ने एक और बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दे दी है।

End of Feed