US Iran War: ईरान की धरती से पायलट को सुरक्षित निकाल लाई अमेरिकी सेना, ट्रंप ने मिशन को बताया ऐतिहासिक

US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान में फंसे अपने पायलट को सफलतापूर्वक बचा लिया है। यह पायलट F-15E फाइटर जेट के गिराए जाने के बाद लापता हो गया था। ट्रंप के मुताबिक, यह मिशन बेहद जोखिम भरा था और इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में गिना जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
यह मिशन अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक था: ट्रंप

मैंने अमेरिकी सेना ने दर्जनों अत्याधुनिक हथियारों से लैस विमान भेजे: ट्रंप

पायलट ईरान में मार गिराए गए एफ- 15 E ईगल के बाद लापता हो गया था

US Iran War: युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान में फंसे अपना पायलट को खोज निकाला है। यह पायलट ईरान में मार गिराए गए एफ- 15 E ईगल के बाद लापता हो गया था। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट की जानकारी दी है।

US Iran War

अमेरिका ने ईरान में फंसे अपना पायलट को खोज निकाला है। AI IMAGE

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"अमेरिकी सेना ने ईरान के दुर्गम पहाड़ी इलाके में फंसे एक वरिष्ठ अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया है।" ट्रंप के मुताबिक, यह मिशन अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक था।

End of Feed