US Iran War: क्या ‘केमिकल वॉरफेयर’ पर उतर आया अमेरिका? ईरान का आरोप- ऊर्जा ठिकानों पर हमला कर रही अमेरिकी सेना

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई (Esmaeil Baqaei) ने कहा कि अमेरिकी हमलों में ईंधन भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया, जिससे हवा में जहरीले पदार्थ फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इसे ‘केमिकल वॉरफेयर’ बताते हुए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक पर नियंत्रण के लिए अमेरिकी और इजरायली स्पेशल फोर्स भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और खतरनाक होता जा रहा है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई (Esmaeil Baqaei) ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है।

us iran war

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया: इस्माइल बाकाई

इस्माइल बाकाई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जानकारी देते हुए बताया कि ईंधन भंडारण केंद्रों और डिपो को निशाना बनाकर ऐसे हमले किए जा रहे हैं, जिनसे हवा में खतरनाक और जहरीले पदार्थ फैल सकते हैं। उनके मुताबिक इससे न सिर्फ आम नागरिकों की सेहत को खतरा है बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो सकता है। इस्माइल बाकाई ने आरोप लगाया है कि इससे ‘केमिकल वॉरफेयर’ का खतरा बढ़ गया है।

End of Feed