ईरान युद्ध में अमेरिका का भारी आर्थिक नुकसान, पेंटागन ने माना- अब तक खर्च हुए $37.5 अरब; ट्रंप सरकार ने मांगी फंडिंग

Pete Hegseth Senate Hearing: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट समिति के सामने खुलासा किया कि ईरान युद्ध पर अब तक $37.5 अरब खर्च हो चुके हैं। ट्रंप प्रशासन ने संसद से मांगे अतिरिक्त $90 अरब।

US Iran War Cost 37.5 Billion: ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक घमासान तेज हो गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री (Defense Secretary) पीट हेगसेथ ने सीनेट की विनियोग समिति के समक्ष खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि ईरान युद्ध में अब तक अमेरिका का अनुमानित खर्च 37.5 अरब डॉलर (लगभग 3.13 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच चुका है।

ईरान युद्ध में अमेरिका का भारी आर्थिक नुकसान, पेंटागन ने माना- अब तक खर्च हुए $37.5 अरब; ट्रंप सरकार ने मांगी फंडिंग

ईरान युद्ध में अमेरिका का भारी आर्थिक नुकसान, पेंटागन ने माना- अब तक खर्च हुए $37.5 अरब; ट्रंप सरकार ने मांगी फंडिंग (AP)

भारी बमबारी और सैन्य अभियानों के दोबारा शुरू होने के बाद पहली बार कैपिटल हिल में सांसदों का सामना कर रहे रक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि इस लागत में 30 सितंबर (चालू वित्त वर्ष के अंत) तक के संभावित सैन्य परिचालन खर्च भी शामिल हैं।

End of Feed