डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- सभी लक्ष्य पूरे होने तक ईरान युद्ध जारी रहेगा, हम उन्हें पाषाण युग में धकेल देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, उनकी सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी। उन्होंने दावा किया कि बी-2 बॉम्बर्स सहित ताकतवर हमलों से ईरान के सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने साफ किया है कि वह ईरान को परमाणु शक्ति बनने नहीं देंगे।

Donald Trump on Iran War: ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने रुख को और सख्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सभी रणनीतिक लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, सैन्य अभियान जारी रहेगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यह लड़ाई सिर्फ तत्कालिक जीत के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध जारी रखने की बात कही

डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध जारी रखने की बात कही

जरूरत पड़ने पर दुश्मन को पाषाण युग में भेजेंगे-ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रम्प के अपने तीखे बयान में कहा गया कि अमेरिका 'तब तक नहीं रुकेगा, जब तक मिशन के सभी लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हो जाते,' और जरूरत पड़ने पर दुश्मन को पाषाण युग 'Stone Age' में वापस भेज देंगे। ट्रम्प ने बताया कि B-2 जैसे अत्याधुनिक बॉम्बर्स के ने ईरान में बहुत ही अच्छा काम किया है। उनके सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

End of Feed