'उन्होंने जो बकवास हमें भेजा, उसे पढ़ने के बाद...', ईरान पर आग बबूला हो उठे ट्रंप, क्या फिर से शुरू होगा महायुद्ध?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम बेहद कमजोर और नाजुक स्थिति में है। ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताते हुए खारिज कर दिया। दोनों देशों के बीच जारी तनाव और वार्ता के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। इस संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर भी दिख रहा है, जहां होर्मुज जलडमरूमध्य के अवरुद्ध होने से तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और कई देशों में ईंधन संकट गहराया है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को समाप्त करे, जबकि बदले में प्रतिबंध हटाने और संपत्तियों को जारी करने पर चर्चा जारी है।

US Iran Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम ’’बेहद कमजोर और नाजुक’’ स्थिति में है। ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध पर उसके शांति प्रस्ताव को एक दिन पहले ’’पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ बताते हुए खारिज कर दिया था।

trump (11)

शांति प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद ईरान के साथ युद्धविराम पर एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने ’ओवल ऑफिस’ (राष्ट्रपति के कार्यालय) में पत्रकारों से कहा, ’’यह अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है। उन्होंने जो बकवास हमें भेजा, उसे पढ़ने के बाद... तो यह गंभीर नाजुक स्थिति में है।’’

End of Feed