दुनिया

US Iran Talk: अमेरिका और ईरान के बीच फिर होगी बातचीत; युद्धविराम खत्म होने से पहले समझौते की आखिरी कोशिश?

US Iran Talk: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की एक और कोशिश की खबरें आ रही हैं। अगले हफ्ते सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों देश फिर से टेबल पर लौटने को तैयार हो गए हैं।

Image

फिर दिख रही शांति की उम्मीद

Photo : AP

US Iran Talk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और छह सप्ताह से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक और बड़ी कूटनीतिक सफलता की उम्मीद जागी है। समाचार एजेंसी AP के सूत्रों के अनुसार, दोनों देश युद्धविराम की समय सीमा समाप्त होने से पहले आमने-सामने की बातचीत के दूसरे दौर के लिए तैयार हो सकते हैं।

सीजफायर खत्म होने से पहले समझौते की कोशिश

अमेरिकी अधिकारियों और इस घटनाक्रम से परिचित सूत्रों के मुताबिक, वाशिंगटन और तेहरान एक नए दौर की वार्ता पर विचार कर रहे हैं। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य अगले सप्ताह युद्धविराम (Ceasefire) की अवधि समाप्त होने से पहले एक स्थायी समझौते पर पहुचना है। मध्यस्थता करने वाले देशों के एक राजनयिक ने दावा किया है कि दोनों पक्ष इन वार्ताओं के लिए सहमत हो चुके हैं।

कहां हो सकती है वार्ता

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दूसरी बार हो रही इस बातचीत में किस स्तर के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। वार्ता के संभावित स्थान को लेकर भी चर्चा जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर मेजबान के रूप में उभर रही है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड का जिनेवा भी एक विकल्प के तौर पर सामने आया है। हालांकि, अभी तक स्थान और समय को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि बातचीत गुरुवार तक आयोजित हो सकती है। यदि यह वार्ता सफल होती है, तो यह न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देगी, बल्कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें इस संभावित बैठक पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में वैश्विक राजनीति की दिशा तय कर सकती है।

रूसी विदेश मंत्री ने की अराघची से बातचीत

वहीं सोमवार, 13 अप्रैल को रूस के विदेश मंत्री एस.वी. लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री ए. अराघची से फोन पर बात की। इस बातचीत में । रूसी विदेश मंत्रालय के प्रमुख लावरोव ने कहा कि युद्ध दोबारा न हो, यह बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी दोहराया कि रूस इस संकट को सुलझाने में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article