मिडिल ईस्ट में फिर बरसेंगे बम! ट्रंप ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव, मिडटर्म चुनाव के बाद हमले की तैयारी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच संघर्ष और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सात दिन के सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और लड़ाई रोकने के बदले अमेरिकी नाकेबंदी हटाने, फ्रीज फंड जारी करने और तेल प्रतिबंधों में राहत की मांग की थी। वहीं, ट्रंप को ईरान की प्रतिबद्धताओं पर संदेह बताया जा रहा है।

US Iran Crisis: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 7 दिन के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और अपने सहयोगियों से कहा है कि वह नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों के बाद ईरान पर बमबारी फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह रिपोर्ट ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए भाषण के कुछ दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान को "तेजी से खत्म करने" की धमकी दी थी।

us iran news

होर्मुज पर फिर मंडराया महायुद्ध का खतरा। AI IMAGE

ईरान का प्रस्ताव क्या था?

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक्ची ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि ईरान ने कतरी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को शांति योजना भेजी है। इसके तहत अगर कुछ शर्तें पूरी होती हैं तो सातवें दिन के अंत तक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोल दिया जाएगा और व्यापक बातचीत शुरू होगी।

End of Feed