क्या जल्द ही थम जाएगा ईरान युद्ध? 45 दिन के सीजफायर समझौते पर चल रही चर्चा; अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

US Iran War Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान को दी गई समयसीमा (डेडलाइन) समाप्त होने से पहले, अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों (पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की) के बीच एक संभावित 45 दिनों के युद्धविराम को लेकर आखिरी कोशिशें चल रही हैं। इस युद्धविराम का मुख्य मकसद युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने का रास्ता खोजना है। ट्रम्प ने ईरान को समझौते का एक आखिरी मौका देने के लिए अपनी डेडलाइन को 20 घंटे और बढ़ाकर मंगलवार रात 8 बजे (ET) तक कर दिया है।

US Iran War Ceasefire: अमेरिका-ईरान युद्ध ने न सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया की सिरदर्दी बढ़ा रखी है। ट्रंप के ईरान को अल्टीमेटम के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट 'एक्सियोस' (Axios) की रिपोर्ट के अनुसार,अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह संभावित 45 दिन के सीजफायर की शर्तों पर चर्चा कर रहा है, जिससे युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। हालांकि, व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

US Iran War

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हो सकती है 45 दिनों का सीजफायर: एक्सियोस की रिपोर्ट । AI IMAGE

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यस्थ दो चरणों वाले समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला चरण संभावित 45 दिन का सीजफायर होगा, जिसके दौरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने पर बातचीत होगी। दूसरा चरण युद्ध खत्म करने पर एक समझौता होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर बातचीत के लिए और समय की जरूरत हुई, तो सीजफायर को बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed