US Iran Ceasefire : इस्लामाबाद का रेड जोन पूरी तरह सील, ईरान-US के बीच सीजफायर पर होनी है वार्ता

Pakistan News : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर बातचीत के लिए पाकिस्तान मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को यह वार्ता होगी।

Pakistan News : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर (US Iran Ceasefire) पर बातचीत के लिए पाकिस्तान मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को यह वार्ता होगी। माना जा रहा है कि इस वार्ता के बाद ही सीजफायर के भविष्य पर अंतिम फैसला होगा। अभी फिलहाल 14 दिनों का सीजफायर लागू है। इस अहम बातचीत को देखते हुए इस्लामाबाद लगभग लॉकडाउन की स्थिति है। शहर के वाणिज्यिक केंद्र ब्लू एरिया की सड़कें बंद कर दी गई हैं और वार्ता के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

US Iran Ceasefire

सीजफायर पर ईरान-यूएस के बीच इस्लामाबाद में होगी वार्ता।

End of Feed