Israel Iran War: क्या अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर टूटने की कगार पर है? ऐसी आशंका इसलिए जताई जा रही है क्योंकि इजरायली सेना लगातार लेबनान में हमले को अंजाम दे रही है। इसी बीच इजरायली सेना का दावा है कि लेबनान में मौजूद हुजबुल्लाह (Hezbollah) के ठिकानों पर लगातार बमबारी की जा रही है।
इजरायली डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में एक सटीक हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के करीबी सलाहकार अली यूसुफ हरशी को मार गिराया है। वो संगठन के भीतर एक अहम भूमिका भी निभा रहे थे।
इजरायल ने क्या जानकारी दी?
इजरायली सेना के अनुसार, हरशी कासिम के कार्यालय के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे, जिससे वह हिजबुल्लाह के अंदर एक महत्वपूर्ण कड़ी थे।इसके साथ ही आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
सेना ने बताया कि लितानी नदी के दक्षिण में स्थित दो प्रमुख क्रॉसिंग्स पर हमला किया गया, जिनका इस्तेमाल हथियारों की आवाजाही के लिए किया जाता था। इजरायल ने यह भी दावा किया कि करीब 10 हथियार भंडारण स्थलों, लॉन्चर्स और कमांड सेंटर्स को निशाना बनाया गया है।
लेबनान के कई ठिकानों पर हुए हमले
बताते चलें कि इजरायली सेना ने पूर्वी और दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों पर नए हवाई हमले किए हैं, जिससे चल रहे अभियानों का दायरा बढ़ गया है। अल जजीरा अरबी के अनुसार, इन हमलों में पूर्व में अल-शेख और मेइफादौन, साथ ही दक्षिण में कुनिन और अली अल-ताहिर हाइट्स को निशाना बनाया गया।

इजरायली सेना ने लेबनान में किए जबरदस्त हमले।
तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ये ताजा हमले लेबनान में हुए सबसे घातक हमलों में से एक के ठीक एक दिन बाद हुए हैं, जिसमें कम से कम 254 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक घायल हुए।
मलबे में तब्दील हुए कई आलीशान इमारत
इजरायली हवाई हमलों ने लेबनान में व्यापक तबाही मचाई है, कई घरों को ध्वस्त कर दिया है और कई स्थानों पर आग लग गई है। बेरूत के दक्षिणी उपनगर च्याह और दक्षिणी कस्बे अल दुवैर में हुए हमलों ने इमारतों को मलबे में तब्दील कर दिया है, फुटेज में ढही हुई दीवारों और टूटी खिड़कियों सहित गंभीर संरचनात्मक क्षति दिखाई दे रही है।

बेरूत के दक्षिणी उपनगर च्याह और दक्षिणी कस्बे अल दुवैर में हुए जबरदस्त हमले।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि अल दुवैर के पूर्वी प्रवेश द्वार पर स्थित एक दो मंजिला मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया है, और नागरिक सुरक्षा दल आग बुझाने में जुटे हैं।
