Pakistan News : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर (US Iran Ceasefire) पर बातचीत के लिए पाकिस्तान मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को यह वार्ता होगी। माना जा रहा है कि इस वार्ता के बाद ही सीजफायर के भविष्य पर अंतिम फैसला होगा। अभी फिलहाल 14 दिनों का सीजफायर लागू है। इस अहम बातचीत को देखते हुए इस्लामाबाद लगभग लॉकडाउन की स्थिति है। शहर के वाणिज्यिक केंद्र ब्लू एरिया की सड़कें बंद कर दी गई हैं और वार्ता के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
होटल के आस-पास सुरक्षा कड़ी
इस्लामाबाद में प्रवेश करने वाली कई सड़कों पर पुलिस और सेना तैनात है। बातचीत सेरेना होटल में होगी, जहां मेहमानों को खाली करने के लिए कहा गया है। होटल के आस-पास भी सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। आज सुबह पाकिस्तान में ईरान के राजदूत ने कहा कि इजरायली शासन द्वारा बार-बार उल्लंघन किए जाने को लेकर ईरानी जनता में संदेह के बावजूद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया है, और ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात पहुंचने वाला है। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा जब ईरानी टीम बातचीत के लिए यात्रा करेगी।

islamabad
जेडी वेंस के आने पर सस्पेंस
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद आएंगे या नहीं, हालांकि यहां इसकी उम्मीद की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। वेंस का आना एक महत्वपूर्ण संकेत होगा। दोनों पक्षों में संदेह बना हुआ है। 10 बिंदुओं पर ईरान की स्थिति अमेरिका को स्वीकार्य नहीं हो सकती, और अमेरिका की कड़ी शर्तें ईरान के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। यह एक नाजुक युद्धविराम है, जो क्षेत्र में किसी भी गंभीर घटना के होने पर टूट सकता है।
इस्लामााद में दो दिन की छुट्टी
पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की। उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'इस्लामाबाद में नौ और 10 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।' मेमन ने इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना भी साझा की। हालांकि, उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा, "नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।"
