रूस-यूक्रेन शांति वार्ता: पुतिन-जेलेंस्की से मिले अमेरिकी दूत, अगली बैठक में शामिल होगा यूरोप

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों के तहत अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जिसके बाद डबलिन में जेलेंस्की से बातचीत की। अगली शांति वार्ता में यूरोपीय देशों को शामिल करने पर सहमति बनी है।

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने शांति प्रयासों को नई गति देने की कोशिश तेज कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने गुरुवार को पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद दोनों आयरलैंड के डबलिन पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की।

Ukraine russia

पुतिन से मुलाकात के बाद जेलेंस्की से मिले अमेरिकी दूत

विटकॉफ और कुशनर ने क्रेमलिन में पुतिन के साथ करीब दो घंटे बातचीत की। इसके बाद जेलेंस्की से मुलाकात हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पांच साल पूरे होने की ओर बढ़ रहा है और अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी लाना चाहता है।

End of Feed