दुनिया

भारत के साथ टेंशन के बीच अमेरिका की पाकिस्तान को हिदायत 'तुरंत पीछे हटो'

पाकिस्तान ने भारत को छेड़कर मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है। गुरुवार 8 मई की रात भारत की तरफ अपनी मिसाइलें दागने के बाद पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा कि अब वह क्या करें, क्योंकि भारत ने उसकी सभी मिसाइलों को मार गिराया और अब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया है।

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ

Photo : Twitter

पाकिस्तान ने आज यानी गुरुवार 8 मई को भारत की तरफ कई मिसाइलें दाग दीं। जिसके बाद भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के तमाम सैनिक ठिकानों पर हमला बोल दिया। इस बीच पाकिस्तान का डर के मारे बुरा हाल है।

भारत के प्रचंड प्रहार से पाकिस्तान घबरा गया और उसने तुरंत अमेरिका को फोन किया। इस पर अमेरिका ने पाकिस्तान को हिदायत दी कि तुरंत पीछे हटे, वरना भारत तुम्हें दुनिया के नक्शे से मिटा देगा।

इससे पहले भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 6 और 7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और PoK के कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। इसमें तमाम आतंकी ठिकाने तबाह हो गए और कई आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की दरम्यानी रात भारत के 15 शहरों पर मिसाइल हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने 8 मई की सुबह पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक किया। इसके बाद रात होते-होते पाकिस्तान ने फिर से भारत पर मिसाइल अटैक करने की कोशिश की, जिसे S-400 ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article