अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय लोगों को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है, और यह 21वीं सदी का एक निर्णायक संबंध होगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो
ये भी पढ़ें- 26 January Gantantra Diwas 2025 Parade LIVE: 76वां गणतंत्र दिवस आज, कुछ देर बाद शुरू होगी परेड, पढ़िए पल-पल की अपडेट
क्या बोले रुबियो
रुबियो ने भारतीय संविधान के अपनाए जाने की अहमियत को मान्यता देते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और सहयोग को सराहा, जो उनके आर्थिक रिश्तों और संयुक्त प्रयासों में लगातार वृद्धि कर रही है।
'दोनों देशों के बीच सहयोग'
उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में दोनों देशों का सहयोग और बढ़ेगा, विशेष रूप से अंतरिक्ष अनुसंधान और 'क्वाड' (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और जापान के चार देशों का संगठन) के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समृद्ध माहौल को बढ़ावा देने के प्रयासों में। उन्होंने कहा- “हम आने वाले वर्ष में अपने सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद करते हैं, जिसमें अंतरिक्ष अनुसंधान में हमारे संयुक्त प्रयासों को आगे ले जाने और एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए ‘क्वाड’ (चार देशों का एक संगठन) के भीतर समन्वय करना शामिल है।”
