दुनिया

ट्रंप की तारीफ नहीं आई काम, किम जोंग उन ने कर डाला क्रूज मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका को दे डाली चेतावनी

वाशिंगटन में अपने शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद संवाददाताओं बातचीत के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया को 'परमाणु शक्ति' बताया था। उन्होंने कहा कि उनके और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच 'बहुत अच्छा तालमेल है।' प्योंगयांग के लिए ट्रंप का नरम रुख दक्षिण कोरिया के लिए बड़ा झटका है जिसके अब तक अमेरिका के साथ गहर रिश्ते रहे हैं और जो अपनी सुरक्षा जरुरत के लिए बहुत हद तक वाशिंगटन पर निर्भर है।

Image

नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल का टेस्ट
  • क्रूज मिसाइल का नॉर्थ कोरिया ने किया टेस्ट
  • टेस्ट के बाद अमेरिका को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप जब राष्ट्रपति बने तो उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की जमकर तारीफ की थी, उन्हें स्मार्ट मैन कहा था, इन सब के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने न केवल मिसाइल का परीक्षण किया है, बल्कि अमेरिका को चेतावनी भी दी है। उत्तर कोरिया ने इस बार क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी

उत्तर कोरिया ने रविवार को अपनी क्रूज मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया और अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यासों के प्रति "कड़ा" जवाब देने की चेतावनी दी। इस कदम से यह संकेत मिलता है कि उत्तर कोरिया अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन और अमेरिका के खिलाफ टकराव का रुख जारी रखेगा, खासकर जब से अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर सैन्य अभ्यासों की संख्या बढ़ा दी है, जो उत्तर कोरिया को लक्षित करते हैं।

मिसाइल की खासियत

उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शनिवार को समुद्र से सतह पर मार करने वाली सामरिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण देखा। इस मिसाइल का परीक्षण 1,500 किलोमीटर (932 मील) की दूरी तक किया गया और लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा गया। "सामरिक" का मतलब यह है कि ये मिसाइलें परमाणु हथियारों से लैस हो सकती हैं। किम जोंग उन ने इस परीक्षण को उत्तर कोरिया की युद्ध रोधी क्षमताओं के बेहतर होने का संकेत दिया और उन्होंने कहा कि देश अपनी सैन्य शक्ति के आधार पर स्थिरता की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

उत्तर कोरिया की चेतावनी

इसके अलावा, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस महीने दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा आयोजित सिलसिलेवार सैन्य अभ्यासों के लिए पश्चिमी देशों की आलोचना की और उन्हें "सैन्य उकसावे" का जिम्मेदार ठहराया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अमेरिका को उत्तर कोरिया द्वारा कड़े जवाब की उम्मीद करनी चाहिए, क्योंकि अमेरिका कोरियाई राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा हितों का उल्लंघन कर रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article