दुनिया

अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की दी बधाई, बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो- हमारे बीच साझेदारी लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रही है

भारत, रविवार को गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर नयी दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर एक वार्षिक परेड में अपनी सैन्य शक्ति और जीवंत सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति देगा।

Image

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Photo : AP

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय लोगों को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है, और यह 21वीं सदी का एक निर्णायक संबंध होगा।

क्या बोले रुबियो

रुबियो ने भारतीय संविधान के अपनाए जाने की अहमियत को मान्यता देते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और सहयोग को सराहा, जो उनके आर्थिक रिश्तों और संयुक्त प्रयासों में लगातार वृद्धि कर रही है।

'दोनों देशों के बीच सहयोग'

उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में दोनों देशों का सहयोग और बढ़ेगा, विशेष रूप से अंतरिक्ष अनुसंधान और 'क्वाड' (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और जापान के चार देशों का संगठन) के तहत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समृद्ध माहौल को बढ़ावा देने के प्रयासों में। उन्होंने कहा- “हम आने वाले वर्ष में अपने सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद करते हैं, जिसमें अंतरिक्ष अनुसंधान में हमारे संयुक्त प्रयासों को आगे ले जाने और एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए ‘क्वाड’ (चार देशों का एक संगठन) के भीतर समन्वय करना शामिल है।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article