अमेरिका में बर्फीले तूफान से भारी तबाही, बिजली गुल-यातायात ठप, करीब 10 हजार उड़ानें रद्द

America Snowstorm: मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण से गुजरने के बाद, तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है, जिससे वाशिंगटन से लेकर न्यूयॉर्क और बोस्टन तक लगभग एक फुट या 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने की संभावना है। अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों के गवर्नर ने आने वाले तूफानी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की, आपातकाल की घोषणा की या लोगों से घर में ही रहने की अपील की।

US Flights Update: अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से सप्ताहांत के दौरान करीब 10,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका है और कई दिनों तक बिजली गुल रहने और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगभग 14 करोड़ लोगों के शीतकालीन तूफान से प्रभावित होने की आशंका है।

WINTER

अमेरिका में बर्फीला तूफान (AP)

पूर्वी टेक्सास से उत्तरी कैरोलिना तक के क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष रूप से बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में होने वाला नुकसान तूफान के बराबर हो सकता है।

End of Feed