सऊदी अरब के बेड़े में शामिल होंगे 48 F-35, अमेरिका ने दी 24.3 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी

विभाग ने आगे कहा कि इस सौदे से सऊदी अरब के ऑपरेशनल लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ेगी और उसकी हवा से हवा तथा हवा से जमीन पर आत्मरक्षा क्षमता मजबूत होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा।

Saudi Arab News: अमेरिका, सऊदी अरब को अपना स्टील्थ फाइटर जेट F-35 बेचेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक संभावित फॉरेन मिलिट्री सेल (FMS) की मंजूरी दी है। इसके तहत 48 एफ-35 लाइनिंग 2 फाइटर जेट और इससे जुड़े उपकरण सऊदी अरब को बेचे जाएंगे। इस सौदे की अनुमानित कीमत 24.3 अरब डॉलर है। इस सौदे पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और उसके राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी। सऊदी अरब नाटो का सदस्य देश नहीं है, फिर भी उसे एफ-35 बेचना यूएस का बड़ा कदम है। अमेरिका ने चुनिंदा और खास देशों को ही अपने एफ-35 फाइटर प्लेन बेचे हैं।

US to sell F-35 to Saudi Arab

सऊदी अरब को मिलेंगे एफ-35।

गैर-नाटो सहयोगी देश की सुरक्षा मजबूत होगी

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इससे एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश की सुरक्षा मजबूत होगी, जो खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। बयान के मुताबिक 'प्रस्तावित बिक्री सऊदी अरब की मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाएगी। इससे उसकी घरेलू रक्षा मजबूत होगी और अमेरिकी सेनाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय तथा नाटो बलों के साथ उसकी इंटरऑपरेबिलिटी (सैन्य तालमेल) बेहतर होगी।'

End of Feed