नाजुक मोड़ पर US-Iran, लगातार 7वीं रात अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम; सीरिक शहर में हुए भीषण धमाके

US Iran War: पश्चिम एशिया में तबाही का दौर जारी है। अमेरिका ने लगातार सातवीं रात ईरान पर भीषण हवाई हमले किए हैं। होर्मोजगान प्रांत के सीरिक शहर में कई बड़े धमाके सुने गए हैं। CENTCOM ने 50,000 सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है।

अमेरिका और ईरान के बीच 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) के पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद दोनों महाशक्तियों के बीच जंगी हालात कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का एक और बड़ा दौर शुरू किया। यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिकी लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने ईरान की धरती पर बमबारी की है।

Centcom us strike

अमेरिकी फाइटर जेट्स मिडिल ईस्ट में पेट्रोलिंग करते हुए (फाइल | @CENTCOM)

सीरिक शहर में गूंजे भीषण धमाके

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस ताजा सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। CENTCOM ने अपने बयान में कहा, "कमांडर-इन-चीफ (राष्ट्रपति) के निर्देश पर, अमेरिकी बलों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे (ET) ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने के लिए लगातार सातवीं रात हमले किए। यह कार्रवाई कमर्शियल शिपिंग पर हालिया ईरानी हमलों के खिलाफ की जा रही है।"

End of Feed