कुछ चुनिंदा देशों के विभाजनकारी हितों का बंधक नहीं बन सकते UNSC सुधार, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खरी

दरअसल, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता को अपने अगले सत्र के लिए टालने का निर्णय लिया। यह एक वार्षिक प्रक्रिया बन चुकी है...

UNSC Reform Process: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधारों को लेकर चल रही बातचीत पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। भारत ने साफ कहा है कि इस सुधार प्रक्रिया को 17 दौर की बातचीत के बाद भी बिना किसी ठोस नतीजे के लटका कर रखा गया है, और इसे कुछ चुनिंदा देशों के संकीर्ण और विभाजनकारी हितों का बंधक बनने नहीं दिया जा सकता।

Parvatneni harish

पार्वथनेनी हरीश: UNSC में भारत की खरी-खरी

दरअसल, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद के सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता को अपने अगले सत्र के लिए टालने का निर्णय लिया। यह एक वार्षिक प्रक्रिया बन चुकी है, जिसके तहत यह मामला अब बिना किसी ठोस नतीजे या निश्चित समयसीमा के अपने 18वें साल में प्रवेश कर गया है। अब 15 देशों वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए बातचीत सितंबर से शुरू होने वाले महासभा के 81वें सत्र में जारी रहेगी।

End of Feed