संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, कहा- दोषियों को लाना होगा न्याय के कटघरे में

UNSC सदस्यों ने आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के दोषियों और उनके मददगारों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत पर भी बल दिया।

UNSC Condemns Pahalgam Terror Attack: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी आलोचना की और आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के दोषियों और उनके मददगारों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत पर बल दिया। यूएनएससी ने शुक्रवार को मीडिया में एक बयान जारी कर इस बात को दोहराया कि हर तरह का आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।

United naitons

UNSC ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा

बयान में कहा गया, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में यह बयान यूएनएससी अध्यक्ष द्वारा सभी 15 सदस्य देशों की ओर से जारी किया गया है। पाकिस्तान वर्तमान में यूएनएससी में एक अस्थायी सदस्य है।

End of Feed