UN में गाजा में सीजफायर पर आया प्रस्ताव, भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी, हमास पर हमदर्दी दिखा गया पाकिस्तान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 10:12 AM IST

UN resolution on Gaza: बुधवार को शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष सत्र शुक्रवार सुबह तक चला। अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने इजराइल के राजदूत के सुर में सुर मिलाते हुए हमास का जिक्र न करने के लिए इस प्रस्ताव को अपमानजनक बताया। इस प्रस्ताव में तत्काल, स्थायी और सतत मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया है जिससे शत्रुता रोकी जा सके।

UN resolution on Gaza: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजराइल और गाजा के बीच संघर्ष को रोकने के लिए गाजा में मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान करने वाला एक प्रस्ताव शुक्रवार को पारित किया। हालांकि यह प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं है।

Gaza Crisis

गाजा संघर्ष

अरब देशों द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को 193 सदस्यीय महासभा में 14 के मुकाबले 120 मतों से पारित कर दिया। इस प्रस्ताव के विरोध में 14 देश रहे। वहीं 45 देश इस पर मतदान से दूर रहे। भारत भी उन देशों में से एक है, जिसने इस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भारत ने खुलकर इजराइल का पक्ष लिया और हमास को जमकर लताड़ा।

End of Feed