दुनिया

US: बैन एयरस्पेस में घुसा विमान, राष्ट्रपति के घर के पास भरने लगा उड़ान; अफरा-तफरी के बीच जेट प्लेन्स ने रोका

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 06:55 AM IST

वैसे, सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंटों ने इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल)

Photo : AP

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में कथित तौर पर चूक का मामला सामने आया है। डेलावेयर में उनके आवास के पास बैन एयरस्पेस (प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र) का उल्लंघन हुआ, जिसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों का आमना-सामना हुआ।

यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशंस एंथनी गुग्लिल्मी के हवाले से 'फॉक्स न्यूज' ने इस बाबत बताया- डेलावेयर में एक नागरिक विमान की ओर से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया गया था। शनिवार को इसके बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों का "आमना-सामना" हुआ। ध्यान देने वाली बात है कि इस घटनाक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति विलमिंगटन में अपने घर पर थे।

गुग्लील्मी के मुताबिक, नागरिक विमान दोपहर दो बजे (स्थानीय समय) के तुरंत बाद विलमिंगटन के उत्तर में प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। हालांकि, लड़ाकू विमानों को "एहतियात के तौर पर" आनन-फानन उसे रोकने को भेजा गया और उक्त विमान सुरक्षित रूप से पास के हवाई अड्डे पर उतर गया।

इस बीच, फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में गुग्लिल्मी के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आवागमन पर इससे कोई असर नहीं पड़ा। वैसे, सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंटों ने इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article