मॉस्को में 800 से ज्यादा ड्रोन अटैक, यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ई-कॉमर्स गोदाम को बनाया निशाना; एक की मौत

यूक्रेन ने रूस के मॉस्को इलाके में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हमले में रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी 'वाइल्डबेरीज' के विशाल गोदाम को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण आग और धुएं का गुबार देखा गया।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। रविवार रात यूक्रेन की ओर से रूस के मॉस्को क्षेत्र पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया गया, जिसे स्थानीय प्रशासन ने इस इलाके पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया है। इस अचानक हुए हमले में एक 83 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Ukrainian Drone Attack

रूस पर ड्रोन अटैक (फोटो: एआई इमेज)

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने अपने टेलीग्राम संदेश में बताया कि हमले का मुख्य निशाना पोडॉल्स्क शहर में स्थित रूस की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी 'वाइल्डबेरीज' (Wildberries) का विशाल वेयरहाउस था। हमले के बाद पोडॉल्स्क के कलेदिनो में बने इस गोदाम से काले धुएं का भीषण गुबार उठता देखा गया। यह जगह मॉस्को से करीब 45 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है।

End of Feed