Ukraine War Crimes: यूक्रेन में युद्ध अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट(ICC) ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। आईसीसी ने इसके अलावा रूस में बाल अधिकार की कमिश्नर मारिया अलेक्सेयेवना लावोवा-बेलोवा के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। आईसीसी की इस कार्रवाई के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि यह वारंट पुतिन के खिलाफ एक शुरुआत मात्र है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
बता दें, यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों के निशानें पर हैं। यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए संयुक्त राष्ट्र से लेकर अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देश उन्हें आरोपी ठहरा रहे हैं। इन देशों की ओर से रूस पर कई बड़े प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। हालांकि, मास्कों लगातार इन अपरोधों का खंडन करता रहा है।
