यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरी पर किया हमले का दावा; आग की उठी लपटें; रूसी गवर्नर बोले- दो लोगों की हुई मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने ड्रोन हमले कर रूस के अंदरुनी इलाके में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। रूस के समारा क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव फेडोरिश्चेव ने कहा कि सिज़रान में यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए।

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने बुधवार रात ड्रोन हमले कर रूस के अंदरुनी इलाके में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिससे उसमें आग लग गई और धुएं का गुबार देखा गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को यह दावा किया। यूक्रेन द्वारा रूस के महत्वपूर्ण तेल उद्योग पर लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों से हमला करने की यह नवीनतम घटना है।

Ukraine Drone

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन हमला

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कथित हमले का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि ड्रोन ने रूस के अंदर 800 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित सिज़रान तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। जेलेंस्की द्वारा साझा किए गए वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed