हमारे अपहृत बच्चों को हथियार बना रहा है रूस, जेलेंस्की ने पुतिन पर लगाए गंभीर आरोप

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 20, 2023, 06:36 AM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)78 वें सत्र में रूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अपहृत बच्चों को हथियार बना जा रहा है, हमारी मातृभूमि में नरसंहार कर रहा है।

न्यूयॉर्क: रूस के साथ बढ़ते सशस्त्र संघर्ष के बीच अभी भी संघर्ष विराम के कोई संकेत नहीं मिलने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मास्को पर आक्रामक होने और अपनी मातृभूमि में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)78 वें सत्र में शांति फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा। जलेंस्की ने कहा कि हम यूक्रेनी बच्चों को घर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समय बीतता जा रहा है। उनके साथ क्या होगा? रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करने को कहा जाता है और उनके परिवारों से सारे रिश्ते तोड़ दिए जाते हैं। यह स्पष्ट रूप से एक नरसंहार है।

Ukraine Russia war, Volodymyr Zelensky, United Nations General Assembly, Vladimir Putin, genocide

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस भोजन और ऊर्जा से लेकर अपहृत बच्चों तक हर चीज को हथियार बना रहा है। उन्होंने विश्व नेताओं को बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब नफरत को किसी राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो वह वहीं नहीं रुकता है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ वर्तमान युद्ध का लक्ष्य हमारी जमीन, हमारे लोगों, हमारे जीवन, हमारे संसाधनों को आपके खिलाफ हथियारों में बदलना है। अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के खिलाफ। उन्होंने ईंधन और खाद्य आपूर्ति पर युद्ध के प्रभाव की ओर इशारा किया। उन्होंने रूसी आक्रमण के बाद देश से हजारों बच्चों के अपहरण के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि उनका क्या होगा। जेलेंस्की ने कहा कि रूस में उन बच्चों को यूक्रेन से नफरत करना सिखाया जाता है। उनके परिवारों के साथ उनके सभी संबंध टूट गए हैं। यह स्पष्ट रूप से नरसंहार है।

End of Feed