खनिज संपदा देकर क्या यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी ले पाएंगे जेलेंस्की? ट्रंप से मुलाकात में होनी है कई मुद्दों पर बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2025, 09:12 AM IST

Zelensky to meet Trump : जेलेंस्की का कहना है कि ट्रंप से होने वाली बातचीत के एजेंडे में यूक्रेन की सुरक्षा और खनिज संपदा सहित अन्य मुद्दे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि खनिज संपदा पर होने वाली बातचीत अभी प्रारंभिक दौर में है और इसके बदले में वह अमेरिका से अपने देश की सुरक्षा की गारंटी चाहेंगे।

Zelensky to meet Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को उनसे व्हाइट हाउस में मिलेंगे और अपनी देश की खनिज संपदा से जुड़े डील पर हस्ताक्षर करेंगे। वहीं, जेलेंस्की का कहना है कि ट्रंप से होने वाली बातचीत के एजेंडे में यूक्रेन की सुरक्षा और खनिज संपदा सहित अन्य मुद्दे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि खनिज संपदा पर होने वाली बातचीत अभी प्रारंभिक दौर में है और इसके बदले में वह अमेरिका से अपने देश की सुरक्षा की गारंटी चाहेंगे। खासकर, वह चाहते हैं कि रूस के नए हमलों से बचाने के लिए अमेरिका उनके साथ कोई डील करे।

trump

व्हाइट हाउस में जेलेंस्की की ट्रंप से होगी मुलाकात।

यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर कोई वादा नहीं

हालांकि, ट्रंप ने यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर कोई वादा नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बस इतना कहा है कि अमेरिका एक सीमा तक ही सुरक्षा की गारंटी दे सकता है। यूक्रेन की पूरी तरह सुरक्षा की जिम्मेदारी यूरोप की है। यही नहीं, ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य देश नहीं बन सकता है। इसकी संभावना दूर-दूर तक नहीं है। बुधवार को अपनी बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि खनिज संपदा डील के तहत यूक्रेन में खुदाई करने वाले अमेरिकी श्रमिकों की मौजूदगी से ही यूक्रेन को 'अपने आप सुरक्षा' मिल जाएगी।

End of Feed