Landslide: चीन के सिचुआन प्रांत के कियानवेई काउंटी में रविवार को कई दिनों की भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। सौभाग्य से, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से कुछ ही देर पहले सुरक्षित स्थान पर भागते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले दक्षिण-पश्चिमी चीन में भूस्खलन के बाद कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 28 लोग लापता पाए गए थे। सिचुआन प्रांत के जिनपिंग गांव में हुए भूस्खलन में 10 घर दब गए थे जिसमें कई निवासी फंस गए। हालांकि, चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो लोगों को बचा लिया गया।
काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के एक बयान के अनुसार, घटनास्थल पर एक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी फंसे हुए लोगों को पूरी तरह से बचाने का निर्देश दिये है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि 100 आपातकालीन कर्मचारी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं और अब तक लगभग 200 लोगों को बचाया जा चुका है।
