क्या ईरान से सीख रहे जेलेंस्की...यूक्रेन कैसे ब्लैक सी इलाके में रूस के 'होर्मुज' का गला घोंट रहा?

Russia Wheat Export Disruption: ईरान की तर्ज पर यूक्रेन का रूस पर बड़ा पलटवार। अजोव सागर में 9 दिनों में उड़ाए 116 रूसी जहाज। रूस के 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को ठप कर गेहूं निर्यात और सैन्य सप्लाई को रोका।

Ukraine Sea of Azov Attacks: रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने एक बिल्कुल नया और बेहद खतरनाक मोर्चा खोल दिया है। यूक्रेन अब रूस के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रसद और व्यापारिक गलियारे को निशाना बना रहा है। रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, यूक्रेन की यह नई रणनीति ठीक वैसी ही है जैसी ईरान 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) में वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने के लिए अपनाता है।

क्या ईरान से सीख रहे जेलेंस्की...यूक्रेन कैसे ब्लैक सी इलाके में रूस के 'होर्मुज' का गला घोंट रहा?

क्या ईरान से सीख रहे जेलेंस्की...यूक्रेन कैसे ब्लैक सी इलाके में रूस के 'होर्मुज' का गला घोंट रहा?

यूक्रेन ने ड्रोन और आत्मघाती समुद्री जहाजों (Maritime Drones) के जरिए अजोव सागर (Sea of Azov) में रूसी जहाजों के खिलाफ एक बड़ा और विनाशकारी अभियान छेड़ दिया है। इसके कारण दक्षिणी रूस और काले सागर (Black Sea) के बीच होने वाला पूरा समुद्री यातायात ठप हो गया है, जिससे रूस के सैन्य रसद और वैश्विक अनाज (गेहूं) निर्यात को भारी झटका लगा है।

End of Feed