यूक्रेन ने रूसी परमाणु ऊर्जा संयंत्र में बरपाया कहर! रूस का दावा- कीव के 95 ड्रोन किए नेस्तनाबूत

Russia-Ukraine War: रूस ने रविवार को यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कई ड्रोन हमले किए, जिसकी वजह से उसके पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में स्थित ‍एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने शनिवार देर रात रूसी क्षेत्र को निशाना बनाने के लिए यूक्रेन की ओर से भेजे गए 95 ड्रोन विमानों को निष्क्रिय कर दिया।

Russia-Ukraine War: रूस ने रविवार को यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कई ड्रोन हमले किए, जिसकी वजह से उसके पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में स्थित ‍एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के 34 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात किए गए हमलों में कई ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया।

Russia Ukraine War

यूक्रेन हमले में तबाह हुए रूसी टैंक (फाइल फोटो: AP)

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि हमले में एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विकिरण का स्तर सामान्य सीमा के भीतर रहा।

End of Feed