'यूक्रेन के जवानों को धन्यवाद...', जेलेंस्की की सेना ने रूसी युद्धपोत 'मर्करी' को किया तबाह-यूक्रेनी राष्ट्रपति का बड़ा दावा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब भूमध्य सागर तक पहुंचती दिखाई दे रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने लीबिया के बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर सात समुद्री ड्रोन से रूसी युद्धपोत 'मर्करी' को निशाना बनाकर डुबो दिया। हालांकि, लीबियाई अधिकारियों ने जहाज को भारी नुकसान पहुंचने की पुष्टि की है, लेकिन उसके डूबने की नहीं। हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब हजारों किलोमीटर दूर भूमध्य सागर तक पहुंचती दिखाई दे रही है। यूक्रेन ने लीबिया के एक नौसैनिक अड्डे पर खड़े रूसी युद्धपोत को निशाना बनाने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को इस हमले को बड़ी कामयाबी बताया। उनके मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने सात समुद्री ड्रोन की मदद से रूसी नौसेना के युद्धपोत 'मर्करी' पर हमला किया और उसे डुबो दिया।

russia ukraine war (8)

यूक्रेन ने 7 समुद्री ड्रोन से रूसी युद्धपोत 'मर्करी' को बनाया निशाना: जेलेंस्की का दावा । AP

हालांकि, लीबिया के अधिकारियों के मुताबिक, हमले में युद्धपोत को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसके डूबने की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो समुद्री ड्रोन युद्धपोत से टकराए, जबकि चार अन्य को रोक लिया गया। इस हमले में लीबियाई और रूसी नागरिकों समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

End of Feed