अंतरिक्ष से UAE के एस्ट्रोनॉट ने शेयर किया VIDEO, हवा में उड़ता दिखा सैंडविच, बोतल से निकलकर गोल हो गया शहद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 22, 2023, 04:32 PM IST

UAE Astronaut Sultan AlNeyadi Viral Video: सुल्तान अल-नियादी ब्रेड पर शहद लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद वह शहद की बोतल और सैंडविच को हवा में ही छोड़ देते हैं। ग्रैविटी न होने के कारण बोतल और सैंडविच उसी क्षेत्र में तैरते रहते हैं।

UAE Astronaut Sultan AlNeyadi Viral Video: अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। पृथ्वी की तरह वहां का जीवन सामान्य नहीं है। ऐसे में हम सभी के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में कैसे जिंदगी जीते होंगे, वे क्या खाते-पीते होंगे। अब UAE के एक एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल-नियादी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं और कैसे रहते हैं।

UAE Astronaut Sultan Al Neyadi

यूएई के एस्ट्रोनॉट का वीडियो वायरल

सुल्तान अल-नियादी की ओर से साझा किए वीडियो में वे ब्रेड पर शहद लगाकर खाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा, क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष में शहद कैसे बनता है? मेरे पास अमीराती शहद बचा हुआ है, जिसका मैं समय-समय पर आनंद लेता हूं। शहद खाने के कई फायदे हैं, खासकर अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए। बता दें, अल-नियादी ने इसके अलावा भी अंतरिक्ष के कई वीडियो शेयर किए हैं।

End of Feed