दुनिया

BRICS Summit में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम, भारतीय समुदाय हुआ बेहद खुश, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 22, 2023, 07:40 PM IST

PM Modi in BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 15वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं, इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया।

Image

इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया

PM Modi in BRICS Summit South Africa: पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे, इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। साउथ अफ्रीका के डिप्टी राष्ट्रपति ने मोदी की आगवानी की, पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक आदिवासी डांस की प्रस्तुति भी दी गई, इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की।

गौर हो कि पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 22 अगस्त की शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील भी शामिल ,चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं, माना जा रहा है कि ऐसे में PM मोदी (PM Narendra Modi) की उनसे मुलाकात संभव है।

2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है

पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर आए हैं और वो 22 से 24 अगस्त तक रहेंगे, ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका है, साल 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article